Hindi News, Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024 : उमा भारती का बड़ा दावा – भाजपा को 400 सीटें नहीं बल्कि …..

विपक्ष भी हुआ हैरान, जानिए पूरी खबर .....

0 116

लोकसभा चुनाव 2024 :

 

Gwalior भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक बड़ा ही चौंकाने वाला दावा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा की इंडी गठबंधन मोदी विरोधी संगठन है, ना कि मोदी विचार विरोधी। इस बार कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो जाएगा और भाजपा की 400 नहीं बल्कि 500 से अधिक सीटें आएंगी। दरअसल मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रविवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माँ माधवी राजे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने ग्वालियर स्थित जयविलास भवन पहुंची हुई थीं, जहां उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता के निःधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और ज्योतिरादित्य सिंधिया को सहानभूति देते हुए कहा कि पूरे जीवन भर उनको माता-पिता की कमी महसूस नहीं होने दूंगी। मै ज्योतिरादित्य सिंधिया में एक महान भविष्य देखती हूँ।

साभार गूगल

 

कांग्रेस ने किया हिंदुस्तान का विभाजन – उमा भारती 

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस ने पहले भी ऐसी कई बड़ी गलतियाँ की है कि जनता ने उसे अब नकार दिया है और वह इस लायक भी नहीं बची कि उसके विषय में कुछ भी कहा या बोला जाए। कांग्रेस ने सत्ता प्राप्त करने के लिए हिंदुस्तान का विभाजन कर दिया। कांग्रस इतने में ही नहीं रुकी, उसने सत्ता में बने रहने के लिए सिक्खों का नरसंहार कराया, साधुओ पर गोली चलवाई और इमरजेंसी भी लागू की।

उमा भारती ने कहा है कि देश की जनता कांग्रेस के बारे में सब जानती है, कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गाँधी और राहुल गांधी अपने आप को रानी और राजकुमार समझते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.