Hindi News, Breaking News

7 छात्राओं से रेप करने वाले आरोपी के हाथों में था जलने के निशान,उसी से हुई पहचान

लेडी टीचर बनकर झासे मे फसाकर 7 छात्राओं से किया दुष्कर्म

0 494

हाथों में जलने के निशान ने पहुंचाया आरोपी को जेल

लेडी टीचर बनकर झासे मे फसाकर 7 छात्राओं से किया दुष्कर्म

 

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में वॉइस चेंजर की मदद से फंसा कर लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को उसके हाथों के जलने के निशान में पकड़वा दिया। इसके बाद पुलिस को आसानी हुई और उसे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही पूछताछ की जा रही है और उनके दो साथियों को भी अब हिरासत में ले लिया गया है।

 

दरअसल यह पूरा मामला सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत का बताया गया है जहां पर अनुसूचित जनजाति की लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। जहां पर वॉइस बदलने के ऐप के जरिए लड़की की आवाज बदलकर पहले अपने झांसे में लिया और फिर बारी-बारी से साथ छात्रों के साथ दुष्कर्म किया गया है।

 

वही स्कूल की लेडी टीचर रंजना मैडम के नाम से स्कॉलर शिप दिलाने के लिए लड़कियों को पहले फोन किया जाता था। उसके बाद सुनसान जगह पर लड़की को बारी-बारी से बुलाया जाता था और एक लड़के के साथ जाने के लिए कहा जाता था। जहां लड़का वहां पहुंचकर लड़की को उठता था और फिर ले जाने के बाद किसी अनजान जगह में ले जाकर तीनों आरोपियों के द्वारा दुष्कर्म किया जाता था। यह एक बार नहीं हुआ है बल्कि कई बार इस प्रकार की घटनाएं हुई है और 7 छात्राओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

 

वहीं पुलिस आईजी रीवा महेंद्र सिंह सिकरवार से मौखिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति और उसके साथी राहुल प्रजापति तथा संदीप प्रजापति को पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया है। साथ ही वैधानिक रूप से कार्यवाही की जा रही है और पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए बताया है कि चार छात्राओ ने मझौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अभी उसके अलावा कहीं अन्य छात्राओं के सामने आने की भी बात निकलकर सामने आई है।

 

हाथ में जलने के निशान ने पुलिस से पकड़वाया

 

मिली जानकारी के अनुसार चार छात्रों ने दुष्कर्म की घटना को स्वीकार किया है। जहां पीड़ित ने बताया है कि दुष्कर्म करने वाले अपने चेहरे को कपडे से ढके रहते थे। लेकिन जो पहली बार दुष्कर्म किया है उसके दोनों हाथों में जलने के निशान है। जहां पीड़ित में इसके बारे में पुलिस को बताया और फिर लोकेशन तथा अन्य साक्ष्य की मदद से पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.