Hindi News, Breaking News

बाघ के मुंह का निवाला बनते बनते रह गया व्यक्ति, जबड़े और गाल पर मारा पंजा 

आपबीती सुनकर हो जाएंगे आप हैरान

0 744

बाघ के मुंह का निवाला बनते बनते रह गया व्यक्ति, जबड़े और गाल पर मारा पंजा 

तपस गुप्ता उमरिया (7999276090)

 

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ लगातार अब जंगली जानवरों का शिकार ना करके लोगों का शिकार कर रहे हैं। जहां बाघ आदमखोर अब बनते हुए नजर आ रहे हैं।

 

दरअसल यह पूरा मामला आज गुरुवार का बताया गया है जहां सुबह  बाघ ने एक व्यक्ति के ऊपर हमला कर दिया जहां वह व्यक्ति अपने घर से कुछ दूरी पर जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गया हुआ था। इसके बाद बाघ ने उनके गाल में कई बार वार किया जिसकी वजह से उनका जबड़ा फट गया।

 

वन विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए बताया है कि घायल का नाम रामपाल सिंह है जो ग्राम अर्जुनी का रहने वाला है और उनकी उम्र 41 वर्ष है। जहां यह घटना आर 241 में सुबह 5:45 पर हुई है। जहां बाघ ने उन पर जोरदार हमला किया है और उनके शरीर पर कई जगह पर चोट आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.