Hindi News, Breaking News

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस ने शहर में किया पैदल भ्रमण

शहर में भाजपा और कांग्रेस ने किया पैदल भ्रमण

0 272

शहर में भाजपा और कांग्रेस ने किया पैदल भ्रमण 

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन झोकी चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने ताकत

 कांग्रेस से कमलेश्वर पटेल तो भाजपा से डॉ राजेश मिश्रा ने किया जनसंपर्क

 

 

सीधी जिले में लोकसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन था जहां पर आज उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सुबह से ही रैली और संपर्क के साथ ही साथ बैठकों का दौर चल रहा था। जहां भाजपा से डॉ राजेश मिश्रा ने 13 जनसभा तो कमलेश्वर पटेल ने लगभग 15 जनसभा को संबोधित किया।

 

जहां चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज करीब 5:30 बजे भाजपा से डॉक्टर राजेश मिश्रा ने सीधी शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे से लेकर सीधी शहर के सभी वार्डों में पैदल भ्रमण किया है। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक रीति पाठक भी मौजूद रही हैं। जहां सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने सभी वार्डो का भ्रमण किया।

 

इसके अलावा कांग्रेस की सबसे आखिरी बैठक और जनसभा के रूप में हनुमानगढ़ में किया गया जहां हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की मौजूदगी में सबसे बड़ी जनसभा आयोजित की जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए हैं। साथ ही कांग्रेस ने भी सीधी शहर के पार्किंग स्थल से लेकर पैदल सभी वार्डों में भरी दोपहर में भ्रमण किया है। इसके अलावा कई ऐसे ही जनसभा को पूर्व मंत्री और कांग्रेस से प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने संबोधित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.