Hindi News, Breaking News

जिले में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, नगर पालिका अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों ली सदस्यता

0 943

सीधी जिले में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, नगर पालिका अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

 

सीधी जिले में कांग्रेस का विकेट लगातार गिर रहा है जहां कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिले में कांग्रेस पूरी तरह से अब खत्म होती हुई दिखाई दे रही है जहां जिले के नगर पालिका सीधी की अध्यक्ष रही काजल वर्मा ने अचानक से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है उन्होंने कांग्रेस की पार्टी छोड़ दी है।

 

हाल ही में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया था लेकिन सीधी जिले का यह झटका किसी 440 वाट के झटके से काम नहीं है। सभा के संबोधन के दौरान सीधी विधायक रीति पाठक ने उन्हें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों सदस्यता आज मंच से दिला दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.