Hindi News, Breaking News

भाजपा से जुड़े तार : सुयश ने 180 युवाओं को रूसी युद्ध में दिया झोंक

मामले की CBI जांच हुई शुरू, धार में भाजपा पार्षद है सुयश की मां

0 179

भाजपा से जुड़े तार : सुयश ने 180 युवाओं को रूसी युद्ध में दिया झोंक

मामले की CBI जांच हुई शुरू, धार में भाजपा पार्षद है सुयश की मां

 

रस इन दोनों युद्ध की आग में जल रहा है जहां उन्हें अब सैनिकों की आवश्यकता है ऐसे में कुछ ऐसी एजेंसी और ऐसे लोग हैं जो लोगों को मौत के मुंह में झोंकने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे ही तार भारत देश के मध्य प्रदेश से जुड़े हुए हैं जहां मध्य प्रदेश से भी यह हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां पर कई युवाओं को रूस के युद्ध में झोंका जा रहा है।

दरअसल मध्यप्रदेश के धार जिले का नाम युवाओं को रूस भेजकर युद्ध लड़ने के लिए मजबूर करने के मामले में जुड़ गया है। जहा अब इस मामले की जांच CBI कर रही है। 180 युवकों को रूस भेजने वाली संस्था ‘आरएएस ओवरसीज सर्विसेज’ का मालिक खुद सुयश मुकुट धार का रहने वाला है। साथ ही उसकी मां अनीता मुकुट धार नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-4 की भाजपा पार्षद भी हैं। उनके पिता रमाकांत मुकुट पेशे से डॉक्टर भी हैं।

यही नहीं सुयश मुकुट का परिवार धार की सिल्वर हिल कॉलोनी में रहता है। जहा उसकी मां अनीता मुकुट को करीब एक साल पहले ही नगर पालिका चुनाव में भाजपा से टिकट मिला था। वही अब मामले के संज्ञान में आने के बाद CBI ने 6 मार्च को मानव तस्करी की धाराओं में केस भी सुयश के ऊपर दर्ज कर लिया है।

 

साथ ही इस घटना के बारे में CBI से प्राप्त जानकारी में यह बताया गया है कि जांच एजेंसी ने देशभर के बड़े मानव तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ भी किया है। वही विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने का वादा करके कुछ युवाओं को अब रूस पहुंचाया जा रहा है। वही रूस पहुंचने के बाद इनको जबरन युद्ध में झोंक दिया भी गया है। जानकारी मिली है कि कुछ युवा गंभीर रूप से घायल भी हुए है।

 

वही सीबीआई ने दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, मुंबई, अंबाला, चंडीगढ़, मदुरई और चेन्नई समेत 13 शहरों में एक साथ छापेमारी की। इन छापों में 50 लाख रुपए से ज्यादा नकदी, लैपटॉप, मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज जैसी सामग्री जब्त की गई। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

इतना ही नहीं धार के सुयश की आरएएस ओवरसीज सर्विसेज का दफ्तर दिल्ली में है। जहा इसके संचालक सुयश मुकुट पर आरोप है कि उसने 180 लोगों को रूस भेजा।वही अब इनमें से अधिकतर लोग स्टूडेंट वीजा पर भेजे गए। CBI के मुताबिक, युवकों को झांसा दिया गया था कि उन्हें रूस की यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाया जाएगा। जहां कोर्स पूरा करने के बाद वे अच्छी जॉब हासिल कर पाएंगे।

सुयश का भाजपा कनेक्शन सामने आने के बाद कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, ‘सुयश मुकुट की संस्था आरएएस ओवरसीज फाउंडेशन ने 180 युवाओं को रूस भेजा। जब वे रूस पहुंचे तो उन्हें जबरन युद्ध में धकेल दिया गया। कई भारतीय युवकों की मौत की खबर भी आई है। पीएम मोदी से लेकर भाजपा का हर नेता युवाओं को ठगने और झांसा देने में लगा है। यह देश के युवाओं के साथ अन्याय है।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.