Hindi News, Breaking News

खेत में गाय घुसी तो दूसरे पक्ष ने चला दी दनादन गोलियां एक की मौत दो घायल

सुठालिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

0 230

खेत में गाय घुसी तो दूसरे पक्ष ने चला दी दनादन गोलियां एक की मौत दो घायल

 

राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के पाड़ल्या ठाकुर गांव में शुक्रवार सुबह खेत में गाय घुस जाने की बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए विवाद में गोलियां चल गई। जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित एक अन्य घायल हो गया।

घटना की जानकारी लगने के बाद सुठालिया एवं ब्यावरा सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।एसडीओपी नेहा गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सुठालिया थाना क्षेत्र के पाड़ल्या ठाकुर गांव में खेत में गाय घुसने की बात को लेकर भंवर सिंह और जगदीश सिंह राठौड़ के परिवार के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बड़ा की जगदीश,भूपेंद्र, देवेंद्र के द्वारा बंदूक से फायर किए गए। जिसमें दूसरे पक्ष के भंवर सिंह पिता मदनलाल, राजेंद्र एवं प्रभा कुंवर घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए बैरसिया ले जाया गया जहां से उन्हें भोपाल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान भंवर सिंह (45)के मृत्यु हो गई। वही राजेंद्र और प्रभा का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुठालिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

सुठालिया थाना प्रभारी राकेश दामले ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद आरोपी जगदीश भूपेंद्र और देवेंद्र के खिलाफ धारा 307 294 506 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। वही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

दो बंदूकों से किए गए दनादन फायर

सुठालिया पुलिस ने बताया कि खेत में गाय घुसने की बात को लेकर हुए विवाद में एक 15 बोर और एक 12 बोर की दो बंदूकों से फायर किए गए इसके बाद पुलिस बंदूकों को भी जप्त करने की कार्रवाई की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.