Hindi News, Breaking News

राजधानी में सांसद तथा मंत्रियों का करेंगे सम्मन,जारी हुई सूची

मुख्यमंत्री खुद करेंगे सम्मानित

0 8

राजधानी के रवींद्र भवन के सभागार में 7 जुलाई को होने वाली भाजपा की मेगा कार्यसमिति बैठक में प्रदेश के सभी 6 केंद्रीय मंत्रियों और नव निर्वाचित 29 सांसदों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में आने वाले प्रतिनिधियों का डिजिटली पंजीयन और सरकार की उपलब्धियों का पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन भी किया जाएगा।

 

बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भी शिरकत करेंगे। संगठन के सभी प्रदेश पदाधिकारी और अन्य सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

 

पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन

यह पहला मौका है जब भाजपा ने कार्यसमिति बैठक में अपने सभी मंडल अध्यक्षों को भी बुलाया है। कुल डेढ़ हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन भी होगा। राजनीतिक

प्रस्ताव में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता का भी जिक्र किया जाएगा।

 

इनका होगा सम्मान

 

बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार, डीडी उईके, सावित्री ठाकुर के अलावा एल मुरुगन सहित सभी नवनिर्वाचित सांसदों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में सत्ता-संगठन के कामकाज का ब्यौरा रखा जाएगा। राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। साथ ही संगठन चुनाव के संदर्भ में सदस्यता अभियान शुरू करने का ऐलान भी हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.