Hindi News, Breaking News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वरी नदी में किया गया सफाई अभियान

मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे मौजूद

0 225

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वरी नदी में किया गया सफाई अभियान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे मौजूद

 

सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी के ग्राम भगवार मे आज शनिवार के दिन जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वरी नदी मे साफ सफाई का अभियान चलाया गया है। जहा शासकीय विभाग से जुड़े हुए कर्मचारी व जन प्रतिनिधियों ने भी खुद नदी में घुसकर साफ सफाई की है।

 

वहीं उसने के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह अभियान एक जून से 15 जून तक चलेगा जहां सभी लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में भी आसपास की छोटी नदी व नालों की साफ सफाई करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उसी के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर आज शनिवार के दिन साफ सफाई का अभियान किया गया।

 

इस बीच मौके में मुख्य रूप से कुसमी के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, भगवार सरपंच चेतना सिंह, भाजपा नेता दसमतिया साहू के साथ कई शासकीय कर्मचारी मौजूद रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.