Hindi News, Breaking News

भूपेंद्र कुमार दुबे उपन्यत्री बाणसागर नहर परियोजना हुए रिटायर्ड

दी गई भावभीनी विदाई

0 161

भूपेंद्र कुमार दुबे उपयंत्री हुए रिटायर

भूपेंद्र कुमार दुबे उपन्यत्री रिटायर होने पर विदाई समारोह बाणसागर लोअर नहर परियोजना में किया गया

ज्ञात रहे ये लंबे समय से दुबे जी उप यंत्री का कार्य देख रहे थे आज वह शासकीय कार्य से मुक्त हो गए जिसमें बाणसागर के कार्यपालनन अधिकारी सावंत सोनी, मनोज मिश्रा एवं सम्पूर्ण विभाग के कर्मचारी शामिल हुए उनके लम्बे भबिष्य की कामना की है।

बाणसागर कार्यालय में बड़े धूमधाम से विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया गया इसके पश्चात बाणसागर में लंबे बरसों से बनी हुई शिव मंदिर में 24 घंटे का मानस का आयोजन किया गया एवं विशाल भंडारे का जिसमें नगर परिषद के समस्त नगर वासी पहुंच कर विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में दुबे जी के पुत्र,लड़की, दामाद, वा उनके पूरे परिवार के सदस्य उपस्थित रहे है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सावंत सोनी जी के द्वारा बोला गया कि जब हम चुरहट बाणसागर में आए तो दुबे जी का हमको ऐसा सहारा मिला की हमें किसी भी प्रकार की काम करने में दिक्कत नहीं पड़ती थी और हम दुबे जी साथ-साथ बाणसागर लोअर नहर का कार्य किया।

मानिक लाल गुप्ता ने बताया कि विभाग ने कहा कि आज उनके रिटायर होने पर मैं अपने आप को अकेला महसूस करता रहूंगा। इसी तरह दुबे जी अपने उद्बोधन में सभी अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि आप लोगों का प्यार हमें हमेशा साथ मिलता रहा है। जब कभी आप लोगों को हमारी जरूरत पड़ेगी हम आप लोगों के मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे एवं दूर से आए हुए अपने सभी परिवार के सदस्यों को उन्होंने बहुत-बहुत धन्यवाद कहा।

जो उनसे जुड़े कर्मचारी व सामान्य लोग वह पत्रकार अम्बुज तिवारी , मानिक लाल गुप्ता व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे दुबे जी को सम्मान में गीता ,व रामचरितमानस भेट में दिया गया। अंत मे दुबे जी ने सबको अपने तरफ से धन्यवाद दिया व आभार व्यक्त किया।

चुरहट से मानिक लाल गुप्ता

Leave A Reply

Your email address will not be published.