Hindi News, Breaking News

बांधवगढ़ में हुआ बर्ड सर्वे, मिली 255 प्रजातियां

0 160

बांधवगढ़ में हुआ बर्ड सर्वे, मिली 255 प्रजातिया

तपस गुप्ता उमरिया (7999276090)

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बर्ड सर्वे का कार्य हो रहा था जहां पर 70 विशेषग्यो की टीम सर्वे का कार्य कर रही थी। जहा कुल मिलाकर 255 प्रजातियों की गड़ना हुई है।

उमरिया जिले के राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ मे दो दिनो तक चलने वाली ग्रीष्मकालीन पक्षी गणना शुरू हो गई है। जहा इस गणना मे देश के विभिन्न राज्यों से आये करीब 70 विशेषज्ञ शामिल हो रहे है। पार्क के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि गणना कार्य मे लगे सभी प्रतिभागी दो दिनो तक जंगल मे बने कैम्पो मे रहकर कार्यवाही मे हिस्सा लेंगे।

वही जानकारी के मुताबिक इस दौरान बांधवगढ़ की सभी 9 रेंजों के 35 स्थानों पर सुबह और शाम के समय पक्षियों की गणना की जाएगी। गुरूवार को बांधवगढ़ के क्षेत्र संचालक एलएल उइके और उप संचालक पीके वर्मा ने प्रतिभागियों के दल को हरी झंडी दिखाकर कैंप के लिए रवाना किया। इसके साथ ही जनवरी महीने मे किए गए बर्ड सर्वे की रिपोर्ट का भी विमोचन किया गया। बताया गया है कि शीत ऋतु मे खराब मौसम के बावजूद उद्यान मे कुल 255 प्रजातियां दर्ज हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.