Hindi News, Breaking News

कियोस्क संचालक की धारदार हथियार से हत्या

जांच में जुटी पुलिस

0 493

संवाददाता अविनय शुक्ला

 

 

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महराजपुर गांव में 30 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या होने के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 का मामला पंजीबद्ध कर जांच में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि जो भी आरोपी होंगे उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार अजय प्रजापति पिता समयलाल 30 वर्ष की लाश महराजपुर एवं कुकुड़ीझर के बीच लोहारीटोला में मिली है। जहां कि लाश के साथ मोटरसायकल भी बरामद हुई है। मालूम हो कि कियोस्क संचालक मृतक अजय प्रजापति की मौत को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलते ही जन प्रतिनिधियों ने चीर घर में पहुंचे थे। घटना की वजह क्या है यह समझ से परे है लेकिन यह माना जा सकता है कि अवैध संबंध को लेकर भी हत्या होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस जांच करेगी तभी स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या की वजह क्या है। इस संबंध में कोतवाली नगर निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि पूरे मामले की जांच हो रही है। जो भी दोषी होंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा।

बाक्स जो भी दोषी हों उनकी तत्काल हो गिरफ्तारी: रिंकू

इस घटना की जानकारी मिलते ही आकाश चौहान रिंकू जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मौके पर पहुंचे वहीं मर्चुरी में भी वह पहुंचकर स्पष्ट जांच की मांग कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.