Hindi News, Breaking News

राजगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मां जालपा की पूजा-अर्चना करने के बाद भरा नामांकन

पुलिस ने कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रस्तावकों को रोका

0 58

राजगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मां जालपा की पूजा-अर्चना करने के बाद भरा नामांकन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजगगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीद्वार दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। दिग्विजय सिंह नामांकन से पहले राजगढ़ के प्राचीन जालपा माता मंदिर पहुंचे जहां पत्नी अमृता सिंह के साथ पूजा-अर्चना कर मां जालपा का आर्शीवाद लिया। इसके बाद वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजगढ़ के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां पत्नी अमृता सिंह और तीन प्रस्तावकों के साथ जिला निवार्चन अधिकारी हर्ष दिक्षित के समक्ष नामांकन दाखिल करने दाखिल किया।

पुलिस ने कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रस्तावकों को रोका

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जिस समय कलेक्ट्रेट कार्यालय में पत्नी अमृता सिंह के साथ नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मीयों ने दिग्विजय सिंह के साथ जा रहे प्रस्तावकों को रोक दिया। इसके बाद दिग्विजय सिंह फिर वापस आए और पुलिस कर्मीयों से कहा कि ये मेरे प्रस्तावक है इन्हें जानें दिजीए। इसके बाद पुलिसकर्मीयों ने प्रस्तावकों को जाने दिया।

नामांकन के दौरान दिग्विजय सिंह के साथ ये रहे मौजूद 

राजगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के दौरान दिग्विजय सिंह के साथ पत्नी अमृता सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, लीला बाई, रामबगस दांगी, जगदीश सिंह गुर्जर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.