Hindi News, Breaking News

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

0 56

संवाददाता अविनय शुक्ला

 

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 14 अगस्त 2024 को दोपहर 12.30 बजे महाविद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा प्राचार्य डॉ पी. के. सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। रैली महाविद्यालय से अंबेडकर चैक होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में पहुंची। प्राचार्य डॉ पी.के. सिंह ने छात्र-छात्राओं को तिरंगा यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्राओं को घर-घर तिरंगा लगाने और स्वतंत्रता दिवस को उत्सव पूर्वक मनाने का अनुरोध किया।

 

 

 

इस तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ आरबीएस चैहान, डॉ अरविंद त्रिपाठी, डॉ विनोद कुमार प्रजापति, क्रीड़ा अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह, अतिथि विद्वान डॉ आशुतोष पांडे, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डॉ विभा कुशवाहा, श्री प्रदुम सोनी एवं अन्य शैक्षणिक स्टाफ तथा छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.