Hindi News, Breaking News

पुलिस ने शहर में निकाली तिरंगा बाइक रैली

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने तथा अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने किया गया प्रेरित

0 42

संवाददाता अविनय शुक्ला

हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय पर्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सीधी पुलिस द्वारा एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा के सोमवार को सुबह शहर में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली उद्देश्य तिरंगा के प्रति जन-जागरूकता जगाने और पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने के साथ ही अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करना था।

 

रैली में एएसपी अरविंद श्रीवास्तव, डीएसपी मुख्यालय गायत्री तिवारी, एसडीओपी कुसमी रोशनी ठाकुर, एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे सहित समस्त थाना प्रभारी, पुलिस चौकी प्रभारी, यातायात थानाप्रभारी डीडी सिंह सहित करीब 200 की संख्या में जिला पुलिस बल शामिल रहे। रैली पुलिस परेड ग्राउंड सीधी से प्रारंभ होकर पुलिस अधीक्षक

 

कार्यालय, सम्राट चौक, अस्पताल तिराहा, पूजा पार्क, गांधी चौक, लालता चौक, पटेल पुल, ऊंची हवेली, अमहा तिराहा से कोतवाली रोड होते हुये

 

पुलिस परेड ग्राउंड में आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान भारत माता की जय एवं देश भक्ति के नारे लगाये गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.