अपने बच्चों के साथ टहलते दिखाई अनारकली और पूनम का वीडियो हुआ वायरल

उमरिया जिले की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र का है मामला

अपने बच्चों के साथ टहलते दिखाई अनारकली और पूनम का वीडियो हुआ वायरल

 

 तपस गुप्ता उमरिया (7999276090)

 

उमरिया जिले में प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र स्थित है जहां पर केवल शेर और चीते ही नहीं है यहां की हथिनी भी काफी प्रसिद्ध है। यह वही प्रसिद्ध हथिनी है जो टाइगर का रेस्क्यू करने में अपना सहयोग देती है। जहां एक साथ दो हथिनी अनारकली और पूनम दिखाई दी जो अपने बच्चों के साथ थी जिसका वीडियो खूब सुर्खिया बटोर रहा है।

 

हालांकि यह फोटो और वीडियो कब का है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है पर यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है. जहां दो मां अपने बच्चों के साथ टहल रही हैं और आसपास के लोगों ने उसका वीडियो बना लिया है।

 

अनारकली वही हथिनी है जिसकी प्रेम कहानी खूब वायरल हुई थी जिसे लोगों ने खूब सराहा था जिसे देखकर हर कोई हैरान था हर कोई उसके बारे में जानना चाह रहा था। जहां दो महीने बाद वह इस बार दिखाई दी है।

Bandhavgarh tiger reservemp newsUmariya news
Comments (0)
Add Comment