2024 में पहली बार खुला जोहिला डैम,दृश्य देखकर लोगो के उड़े होश 

उमरिया जिले का है यह पूरा मामला

2024 में पहली बार खुला जोहिला डैम,दृश्य देखकर लोगो के उड़े होश 

तपस गुप्ता उमरिया (7999276090)

 

मध्य प्रदेश का एक ऐसा जिला जो चारों तरफ से वनों से घिरा हुआ है। मध्य प्रदेश में इस बार उतनी ज्यादा बारिश नहीं हुई है जितनी की हुआ करती थी लेकिन फिर भी उमरिया जिले के जोहिला डैम में पानी भरपूर आ गया है। जोहिला नदी में बने इस डैम में पानी की मात्रा अपने हिसाब से पूरी हो चुकी है।

जहा मिली जानकारी के अनुसार डैम मे इस साल 2024 मे पहली बार गेट खोला गया है। जहा 1 गेट मे 0.50 मीटर खोल कर पानी को छोड़ा गया है। लेकिन पानी जैसे ही गेट से छोड़ा गया वह दृश्य देखते ही बन रहा था। पानी की ऊँची ऊँची लहरे पर्यटको को अपनी ओर लुभा रही थी। जिसने भी यह देखा बस वाह इसे अपने मोबाईल के कमरे मे कैद कर लिया।

 

यह कोई पहली का दृश्य नहीं है जब इस प्रकार का दृश्य देखने को मिला है। अक्सर जब डैम का पानी छोड़ा जाता है तब यहां भारी संख्या में सैलानी भी इकट्ठा होते हैं और इसका दीदार करते हैं। बहरहाल इस बार पहली बार डैम से पानी छोड़ा गया है जिसे देखकर लोगों को काफी सुकून मिल रहा है।

MP best placemp newsUmariya news
Comments (0)
Add Comment