IAS transfer : मनु श्रीवास्तव को ऊर्जा विभाग की कमान, बिना विभाग के IAS अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

साढ़े 3 साल से भी अधिक समय से गृह विभाग के प्रमुख सचिव थे

मनु श्रीवास्तव को ऊर्जा विभाग की कमान, बिना विभाग के IAS अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

 

भोपाल: मध्य प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पहला बड़ा प्रशासनिक फिर बदल किया है। जैसा पहले ही अंदाज लगाया जा रहा था, वह अनुमान बिल्कुल सही साबित हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कई सालों से दमदार विभागों में पैर जमाए हुए अधिकारियों को अब हटा दिया गया है। अब उन्हें अन्य विभागों में भेज दिया गया है। पहले की सरकार में मजबूत विभागों को संभालने वाले अधिकारियों को अब लूप लाइन वाले विभाग दिए गए हैं।

शिवराज सरकार में पावर कॉरिडोर के हिस्सा रहे अधिकारी धीरे-धीरे अहम विभागों से हटाए जा रहे हैं। 22 जनवरी की रात बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए। इनमें वर्षों से गृह विभाग में जमे डॉ राजेश राजौरा को हटा दिया गया है, जो साढ़े 3 साल से भी अधिक समय से गृह विभाग के प्रमुख सचिव थे। अब उन्हें वहां से हटा दिया गया है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव और करीबी अधिकारी मनीष रस्तोगी की पत्नी दीपाली रस्तोगी को वाणिज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव पद से हटाते हुए सहकारिता विभाग का प्रमुख सचिव बना दिया गया है। एक बड़ा बदलाव जनसंपर्क विभाग में देखने को मिला है, जहां संचालक पद संभालने के लिए IAS रोशन सिंह को भेजा गया है।

अभी इस पद पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदार और आईपीएस अधिकारी आशुतोष प्रताप सिंह पदस्थ थे। अब उन्हें पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। आपको बता दें कि पूर्व में जनसंपर्क संचालक का पद वरिष्ठ स्तर के जनसंपर्क अधिकारी संभालते थे। लेकिन, शिवराज सिंह चौहान ने यहां IPS आशुतोष प्रताप सिंह को तैनात कर दिया था। अब डॉक्टर मोहन यादव ने यहां पर आईएएस अधिकारी की पदस्थापना की है।

एक अन्य फेरबदल के तहत प्रताप यादव को नागरिक आपूर्ति निगम से हटाकर मध्य प्रदेश शासन में उपसचिव बनाया गया है। वे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की टीम में शामिल रहेंगे। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में करीब 17 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे हैं।

इस दौरान उनकी टीम में कुछ अधिकारियों ने कई वर्षों तक प्रमुख विभागों में कामकाज संभाला, जबकि कई अधिकारी ऐसे रहे जो की जिनको हमेशा लूप लाइन वाले विभाग ही काम करने को मिले। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द ही तबादले की एक और सूची सामने आएगी, जिसमें और अन्य बड़े-बड़े विभागों के अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे।

हालांकि ऐसे कई अधिकारी और हैं जो करीब एक महीने से बिना विभाग के बैठे हुए हैं। इस फेरबदल में भी उन्हें काम नहीं मिल पाया है। पिछले दिनों हुए तबादले में इन अधिकारियों को हटा दिया गया था। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, तत्कालीन सीएम शिवराज के उप सचिव नीरज वशिष्ठ, आईएएस तरूण राठी, सौरव सुमन किशोर कान्याल जैसे अधिकारी शामिल हैं।

Breaking news MPIas transferLatest MP newsMP breaking newsMp governmentMP latest newsmp news
Comments (0)
Add Comment