पूर्व मंत्री मीना सिंह के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता हुए लामबंद, कहां पद का नाजायज उठा रही है फायदा।

सेवा समाप्ति के लिए राज्यपाल को लिखा पत्र

पूर्व मंत्री मीना सिंह के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता हुए लामबंद, कहा एमएस पद का नाजायज उठा रही है फायदा।

तपस गुप्ता उमरिया

उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री मीना सिंह पर लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ता हमलावर होते हुए नजर आ रहे हैं। जहां आज उन्होंने ज्ञापन सौंप कर तत्काल कार्यवाही की माग की है।

 

जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित होकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा है। उन्होंने कहा है कि पूर्व मंत्री मीना सिंह जो भाजपा में वर्तमान विधायक हैं जिसका वह नाजायज फायदा उठा रही हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जबरन टारगेट कर रही हैं।

 

अजय सिंह ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि मीना सिंह के द्वारा कहा जाता है कि केंद्र और राज्य में मेरी सरकार है मैं जब चाहूं तब झूठा मुकदमा दायर करवा सकती हूं और जिसकी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी और आक्रोश उत्पन्न हो रहा है वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी भयभीत भी हैं।

 

विधायक की सेवा की समाप्ति हो

 

कांग्रेस कमेटी उमरिया के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने ज्ञापन पत्र के माध्यम से कहा है कि ऐसी विधायिका हमें नहीं चाहिए। हमे ऐसी विधायक का जो अपने पद का दुरुपयोग करें उसे विधायक के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है इसलिए उनकी सदस्यता तत्काल समाप्त होनी चाहिए और उसके अलावा विधानसभा से समाप्ति के बाद इन पर कार्यवाही भी होनी चाहिए। इसी वजह से उन्होंने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा है और तत्काल कार्रवाई की मांग कही है।

Latest MP newsMla meena singhMP breaking newsMp governmentMP latest newsmp newsMP news latestUmariya newsumariya news today
Comments (0)
Add Comment