अनाज बेचने के लिए उमरिया आ रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी 10 लोग हुए घायल

अनाज बेचने के लिए उमरिया आ रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी 10 लोग हुए घायल

तपस गुप्ता उमरिया

उमरिया जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक आज पलट गया। यह घटना तामन्नारा पुल के पास करीब दोपहर मे हुई है,जिसमें पिकअप में सवार दस लोग घायल हो गए। एक घायल को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार को शहपुरा-उमरिया मार्ग के तामन्नारा पुल के पास तामन्नारा और आसपास क्षेत्र के लोग उमरिया आ रहे थे। इस दौरान तामन्नारा पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। जजा पिकअप में सवार दीपक ने बताया कि वाहन की रफ्तार तेज थी। वही इससे वह बेकाबू होकर पलट गई, हम लोग अनाज बेचने उमरिया आ रहे थे।

 

road accidentUmaria news
Comments (0)
Add Comment