Weather report : कोहरे के आगोश में रहा समूचा जिला, 11 बजे के बाद सूर्य देव का हुआ दर्शन

वाहनों के चलने में हो रही है काफी दिक्कत

कोहरे के आगोश में रहा समूचा जिला, 11 बजे के बाद सूर्य देव का हुआ दर्शन

 

इन दिनों भीषण ठंडी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात यह हो गई है कि अब कोहरे के आगोश में समूचा जिला प्रभावित हो रहा है। हालात यह है कि गुरूवार, शुक्रवार वा शनिवार की सुबह से ही कोहरे के आगोश में समूचा जिला रहा है।

यहां तक की वाहनों को चलाने में काफी दिक्कतें भी मिली है। सुबह करीब 11 बजे के बाद सूर्यदेव का दर्शन हुआ। तब तक कोहरा धीरे-धीरे छटना शुरू हुआ इसके बाद भी ठंड से लोगों को घर के अंदर दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा अलाव की व्यवस्था भी समुचित ढंग से न होने से और ज्यादा परेशानी राहगीरों को उठानी पड़ रही है।

ठंड की वजह से इन दिनों सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। कारण कि बुजुर्गों में खांसी सहित अन्य बीमारी भी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही बच्चों में भी ठंड का असर काफी देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही कोहरे ने पूरे दिन सूरज को अपने आगोश में लिए रखा।

दिन भर लोग ठंडे से परेशान नजर आए। पूरे दिन न तो सूर्यदेव के दर्शन हुए और न ही कहीं प्रशासन के अलाव ही जलते नहीं देखी गई। जिसके चलते आमजन को ठंड से बचाव के लिए दुकानों पर जलती भ_ियों के पास देखा गया। गुरुवार को पूरे दिन लोग धूप का इंतजार करते रहे पर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए।

गुरुवार को पारा गिरा और लोग कांपते नजर आए। कोहरे का कोहराम पूरे दिन जारी रहा। बुधवार, गुरुवार की रात कुछ ही सही पर सुबह होते.होते कोहरे ने कोहराम मचा दिया। चारों तरफ कोहरा ही कोहरा दिख रहा है। पूरे दिन धुंध बनी रही। लोग पूरे दिन तन को गर्मी देने के लिए अलाव का सहारा ढूंढते दिखे। कई जगह सार्वजनिक अलाव बुझे हुए नजर आए। मौसम भले ही साफ हो चला है लेकिन अभी ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है।

हालात यह रही कि कोहरे के कारण ठंड से लोंगों को कंपकंपी के कारण घर में अधिकतर लोग छिपे रही वहीं सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारियों गर्म कपड़े पहनकर आने के लिए मजबूर हुए। हालांकि कुछ कर्मचारी ठंड की वजह से निर्धारित समय से काफी विलम्ब से आए ।

breaking newsmp newsmp news todaySidhi newssidhi news todayWeather report
Comments (0)
Add Comment