कशौधन वैश्य समाज कि महिला मंडल ने किया पौधा रोपण 

उमरिया जिले का है यह पूरा मामला

कशौधन वैश्य समाज कि महिला मंडल ने किया पौधा रोपण

तपस गुप्ता उमरिया (7999276090)

 

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में कशौधन वैश्य समाज के महिला मंडल के द्वारा सगर तालाब के मेढ पर पौधों रोपण किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता ने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। धरती पर प्रदूषण के बढ़ते खतरे से पौधे ही हमें बचा सकते हैं। पेड़ों के महत्व के बारे में उन्होंने बताया कि एक पीपल का पेड़ 60 हजार व्यक्तियों को जीवन भर ऑक्सीजन देता है। पेड़- पौधे हमें ऑक्सीजन ही नहीं फल-फूल और लकड़ी भी देते हैं। इनसे पर्यावरण संतुलित रहता है।

 

वही कसौधान वैश्य समाज के अध्यक्ष पुरषोत्तम गुप्ता ने कहा कि अपने सामाजिक दायित्वों को निर्वहन करता है. शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित अन्य क्षेत्र के साथ-साथ अब पर्यावरण को संतुलित करने की मुहिम में जुट गया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है यह पूरे विश्व के लिये बेहद खतरनाक है. पर्यावरण की रक्षा के लिये पौधे लगाना व उसकी सुरक्षा करना बहुत जरूरी है।

 

कसौधना वैश्य समाज के महामंत्री महेंद्र गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाने में पेड़ पौधों की भूमिका सबसे बड़ी होती है. पेड़-पौधों के द्वारा प्रकृति, पर्वत, नदी, भूमि और वायु की स्थिति मजबूत होती है. यह हमारे जीवन को स्वच्छ और सुखद बनाते हैं. हम सभी को समझदारी, जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ पर्यावरण को बचाना होगा। ओम प्रकाश गुप्ता राम चरण गुप्ता  गोपाल गुप्ता  मधुसूदन गुप्ता  रामावतार गुप्ता  डॉक्टर नरेंद्र गुप्ता  परसोत्तम गुप्ता महेंद्र गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

mp newsUmariya news
Comments (0)
Add Comment