Hindi News, Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री के हाथों धीरज कुमार सोनी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आए थे सीधी

0 86

धीरज कुमार सोनी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता 

 

भारतीय जनता पार्टी के सीधी से लोकसभा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने सीधी आऐ भाजपा के स्टार प्रचारक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों धीरज कुमार सोनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जो कि विगत वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक सघं में कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे है। इस अवसर पर भाजपा लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, सीधी लोकसभा संयोजक केके तिवारी,

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान, सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.